बरेली: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, घटना से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव गिरधारी पुर में आज सुबह खेत के मेड़ पर लगे पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से शव …

बरेली,अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव गिरधारी पुर में आज सुबह खेत के मेड़ पर लगे पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से शव लटका देखा तो हैरान रह गई। पेड़ से लटके शव का शरीर जमीन पर था। अगर मृतक आत्महत्या करता तो अपने से ऊंची जगह पर फांसी लगाता। संभावना जताई जा रही है युवक की कहीं और हत्या करने के बाद नाटकीय मोड़ देने के लिए उसको पेड़ से लटका दिया गया है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- बरेली : शराबी बेटे ने पिता-दादी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

 

 

 

 

संबंधित समाचार