अयोध्या: 1.5 लाख मनरेगा मजदूरों का नहीं हुआ आधार वेरिफिकेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मनरेगा में शत प्रतिशत आधार आधारित भुगतान व श्रमिकों का आधार वेरिफिकेशन होना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी योजना में पारदर्शिता लाने के लिए मनरेगा श्रमिकों व भुगतान को आधार से जोड़ने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद जनपद में 1.5 लाख से अधिक मनरेगा जॉब कार्ड धारक श्रमिकों का अब तक आधार …

अयोध्या। मनरेगा में शत प्रतिशत आधार आधारित भुगतान व श्रमिकों का आधार वेरिफिकेशन होना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी योजना में पारदर्शिता लाने के लिए मनरेगा श्रमिकों व भुगतान को आधार से जोड़ने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद जनपद में 1.5 लाख से अधिक मनरेगा जॉब कार्ड धारक श्रमिकों का अब तक आधार कार्ड वेरिफिकेशन नहीं करवाया गया है।

जनपद में तीन लाख 96 हजार 860 सक्रिय जॉब कार्डधारक श्रमिक हैं, इनमें से दो लाख 42 हजार श्रमिकों का योजना में आधार फीड करवाया जा चुका है। हालांकि अब तक केवल एक लाख 66 हजार 312 श्रमिकों का ही आधार नंबर वेरिफिकेशन हो पाया है। एक लाख 54 हजार 760 श्रमिक अभी भी ऐसे हैं जो अब तक अपना आधार नंबर ही नहीं दे पाए हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक अभी भी 39 प्रतिशत जॉब कार्डधारक श्रमिकों का आधार वेरिफिकेशन होना है।

जिम्मेदारों के मुताबिक आधार वेरिफिकेशन न होने तक योजना में गड़बड़ी की आशंका हमेशा बनी रहती है। जिले में मिल्कीपुर, पूराबाजार, तारून और सोहावल ऐसे ब्लॉक हैं, जहां आधार वेरिफिकेशन 50 प्रतिशत से भी कम है। सभी ब्लॉकों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं वो अभियान चला कर शतप्रतिशत श्रमिकों के आधार नंबर विभागीय वेबसाइट पर फीड करवा दें।

कोट-
शत प्रतिशत आधार वेरिफिकेशन व भुगतान के निर्देश दिए जा चुके हैं। अगस्त 2022 में शत प्रतिशत श्रमिकों के आधार नंबर फीड किए जाने के निर्देश हैं। निर्देशों के बावजूद आधार नंबर नहीं फीड किए जाने पर जिम्मेदार सचिवों को सितम्बर माह का वेतन नहीं दिया जाएगा।-अनीता यादव, सीडीओ

पढ़ें-आजमगढ़ : बीएसए ने 12 स्कूलों के 40 शिक्षकों का वेतन रोकने का दिया निर्देश, जानिये क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार