अयोध्या: सपा ने पूर्व सैनिकों को वितरित किया राष्ट्रीय ध्वज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने ताराजी पुरम गौरापट्टी में सभी पूर्व सैनिकों को झंडा वितरण किया। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने पूर्व सैनिकों से कहा कि आजादी के लिए हमारे देश के शहीदों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया, उन शहीदों के सम्मान के लिए हम सभी को आगे बढ़कर प्रयास करना होगा। …

अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने ताराजी पुरम गौरापट्टी में सभी पूर्व सैनिकों को झंडा वितरण किया। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने पूर्व सैनिकों से कहा कि आजादी के लिए हमारे देश के शहीदों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया, उन शहीदों के सम्मान के लिए हम सभी को आगे बढ़कर प्रयास करना होगा।

श्री पांडे ने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश दोनों ही सरकारें जनविरोधी नीतियों को लागू करके समाज के हर वर्ग को परेशान कर रहीं है ऐसे में समाजवादी पार्टी के कार्यकतार्ओं का यह दायित्व है कि वह लोगों से मिलें और उन्हें समाजवादी पार्टी की नीतियों और रीतियों से अवगत कराते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मदद मांगे। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि मुख्य रूप से पूर्व सूवेदार जीपी बैठा, पूर्व सूवेदार राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

पढ़ें-राज्यपाल ने राजभवन से तिरंगा रैली को किया रवाना, कहा- राष्ट्रीय ध्वज हमारी शान का प्रतीक

संबंधित समाचार