लखनऊ: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में डाक विभाग ने निकाली तिरंगा रैली
इटौंजा/लखनऊ। लखनऊ डिवीजन के प्रवर डाकघर अधीक्षक सुशील कुमार तिवारी के नेतृत्व में हर-घर तिरंगा अभियान चलाकर लोगों को आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिये जागरुक करते हुऐ अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गई। साथ में डाक विभाग के कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुऐ सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों …
इटौंजा/लखनऊ। लखनऊ डिवीजन के प्रवर डाकघर अधीक्षक सुशील कुमार तिवारी के नेतृत्व में हर-घर तिरंगा अभियान चलाकर लोगों को आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिये जागरुक करते हुऐ अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गई। साथ में डाक विभाग के कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुऐ सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों के साथ रैली को गली चौराहों निकाला गया।

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान रैली के इस मौके पर डाक विभाग के डिप्टी एसपी मनोज कुमार अरोड़ा, सहायक डाकघर अधीक्षक उत्तरी घनश्याम जी,उपडाक पाल इटौंजा महेश प्रसाद सिंह, पीए डाक सहायक गजेन्द्र पाण्डेय एवं डाक सहायक अर्जुन प्रसाद यादव समेत अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: भारत विभाजन की त्रासदी के चित्रों को देखकर भावुक हुए लोग, भाजपा कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी
