लखनऊ : पीएम की अपील पर कटाक्ष प्रहार, शायरान अंदाज में क्या बोल गए मुनव्वर राना….आप भी जानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 मुनव्वर राणा बोले, सड़कों पर सोने वाली 12 करोड़ की आबादी कहां लागएगी तिरंगा लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देशवासी आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगा रहे हैं। इस पर उर्दू जुबां के …

  •  मुनव्वर राणा बोले, सड़कों पर सोने वाली 12 करोड़ की आबादी कहां लागएगी तिरंगा

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देशवासी आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगा रहे हैं। इस पर उर्दू जुबां के मशहूर शायर मुनव्वर राना ने पीएम की अपील पर कटाक्ष प्रहार करते हुए कहा कि बच्चों की कॉपी और पेंसिल पर जीएसटी टैक्स लिया जा रहा है,लेकिन तिरंगा बनाने वाली फैक्ट्री पर कोई जीएसटी नहीं है।

बता दें कि उन्होंने अपने शायराना अंदाज में कहा कि, तिरंगा लगाने की एक शोहरत है, जिसे घर के सिरहाने पर ही लगाया जाता है। कहा कि मौजूदा समय में सड़कों पर 12 करोड़ की आबादी रह रही है, वो लोग कहां पर झंडा लगाएगें।

बता दें कि अपने बयानबाजी में सुर्खियों में रहने वाले उर्दू जुबां के मशहूर शायर मुनव्वर राना की स्वास्थ्य इन दिनों खराब है। मुनव्वर राणा ने कहा हर साल देश में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। कहा कि प्रधानमंत्री की अपील सभी देशवासियों को मंजूर है लेकिन सड़कों पर सोने वाली 12 करोड़ की आबादी कहां तिरंगा लगाएगी।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राणा के स्वास्थ्य में आया सुधार, किया गया ऑपरेशन

संबंधित समाचार