टीआरएस के विधायक और मंत्री हो गए हैं लाइसेंसधारी गुंडे: भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना ईकाई ने तेलंगाना राष्ट्र समिति(टीआरएस) के विधायकों और मंत्रियों पर सोमवार को तीखा हमला करते हुए उन्हें लाइसेंसधारी गुंडे बताया । भाजपा के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने टीआरएस पर निशाना साधते हुए कहा टीआरएस सरकार के मंत्री हवा में गोलियां चला रहे हैं। सत्तारूढ़ पानी …

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना ईकाई ने तेलंगाना राष्ट्र समिति(टीआरएस) के विधायकों और मंत्रियों पर सोमवार को तीखा हमला करते हुए उन्हें लाइसेंसधारी गुंडे बताया । भाजपा के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने टीआरएस पर निशाना साधते हुए कहा टीआरएस सरकार के मंत्री हवा में गोलियां चला रहे हैं। सत्तारूढ़ पानी हत्यारों, बलात्कारियों , बालू और ड्रग्स माफियाओं के लिए सुरक्षित शरणस्थली बन गयी है।

मोठकूर गांव में प्रजा संग्राम पदयात्रा के लिए आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा दिनदहाड़े वकीलों की हत्या की जाती है । पिछले साल पिछले 15 दिनों के भीतर दो वकीलों की हत्या कर दी गयी । पिछले साल उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता गट्टू वमन राव और उनकी पत्नी की मनथानी में हत्या कर दी गयी थी। यह बेहद चिंता जनक है।

उन्होंने वकीलों की सुरक्षा के लिए तुरंत ही एक कानून लाये जाने की मांग की। संजय ने यह भी आराेप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारी और लाेकसेवक टीआरएस के हार्थों की कठपुतली बनकर भाजपा नेताओं को अनायास की परेशान करने में लगे हैं। जनसामान्य को भी परेशान किया जा रहा है। ऐसे अधिकारियों के नाम चिंहित किये जा रहे हैं और भाजपा जब सत्ता में आयेगी तो उन्हें उनकी सही जगह पहुंचाया जायेगा।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रहा है: मनोज सिन्हा

 

 


संबंधित समाचार