बरेली: सीबीगंज की बेटी लाल किले पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में होगी शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 15 अगस्त के मौके पर लाल किले में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सीबीगंज की बेटी भी शामिल होगी। वह परिजनों के साथ रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गई। खना गौटिया के रहने वाले डा. जकीर खान ने बताया कि उनकी बेटी मदीहा खान सेंट मारिया स्कूल की छात्रा …

बरेली, अमृत विचार। 15 अगस्त के मौके पर लाल किले में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सीबीगंज की बेटी भी शामिल होगी। वह परिजनों के साथ रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गई। खना गौटिया के रहने वाले डा. जकीर खान ने बताया कि उनकी बेटी मदीहा खान सेंट मारिया स्कूल की छात्रा है।

लाल किले पर 15 अगस्त के मौके पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर उनकी बेटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद उसका चयन 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में हुआ है। मदिया खान की मां सलमा खान सरकारी स्कूल में टीचर हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली पहुंचे अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बीएल वर्मा, कहा- विपक्ष तिरंगे का न करे अपमान

संबंधित समाचार