मुरादाबाद : मारपीट में घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार
ठाकुरद्वारा/मुरादाबाद,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव राईभूड़ में करीब एक सप्ताह पूर्व दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन का हत्या मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव …
ठाकुरद्वारा/मुरादाबाद,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव राईभूड़ में करीब एक सप्ताह पूर्व दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन का हत्या मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव राईभूड़ निवासी ओमकार सिंह ने थाने में पहले दर्ज कराए मुकदमे में कहा था कि आठ अगस्त की शाम सात बजे उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान पत्नी ने मायके वालों को फोन करके अपने पिता तेजपाल, भाई पिंटू समेत अन्य लोगों को घर पर बुला लिया। ओमकार ने कुछ समय पहले ही महिला से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि घर आते ही तीनों ने उसके पिता जयपाल (58) को लाठी-डंडे व लात घुसा पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। उसने पिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया, जिस पर उन्हें उत्तराखंड में काशीपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। बीती रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी तेजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें:-मुरादाबाद: सट्टा खेलते चार गिरफ्तार, 129017 रुपये जब्त
