बरेली: सनातन वैदिक विचार पुस्तक का वन मंत्री ने किया विमोचन
बरेली, अमृत विचार। विष्णु इंटर कालेज के सेवानिवृत रसायन प्रवक्ता सुशील कुमार अग्रवाल द्वारा लिखित पुस्तक सनातन वैदिक विचार का रविवार को आर्य समाज मंदिर बिहारीपुर में वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार ने विमोचन किया। सुशील अग्रवाल ने बताया कि यह पुस्तक वेद, उपनिषद, गीता, रामायण, विदुर नीति का सार है, जो हर …
बरेली, अमृत विचार। विष्णु इंटर कालेज के सेवानिवृत रसायन प्रवक्ता सुशील कुमार अग्रवाल द्वारा लिखित पुस्तक सनातन वैदिक विचार का रविवार को आर्य समाज मंदिर बिहारीपुर में वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार ने विमोचन किया। सुशील अग्रवाल ने बताया कि यह पुस्तक वेद, उपनिषद, गीता, रामायण, विदुर नीति का सार है, जो हर धर्म के लोगों को जोड़ने का कार्य करेगी।
पुस्तक में मानव निर्माण कैसे हो, कैसे मानवीय मूल्यों की रक्षा हो, इसको ध्यान में रखकर पुस्तक लिखी गई है। यह पुस्तक उन्होंने माता पिता को समर्पित की है। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि आर्य समाज की ओर से बड़ी संख्या में स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। आर्य समाज द्वारा समाज को सही दिशा मिल रही है। शशि भूषण अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, श्याम मनोहर वर्मा, सीए कुमार अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, डा. वेद प्रकाश शर्मा, आर्य विनय सक्सेना, संदीप अग्रवाल, अनुज अग्रवाल मौजूद रहे।
लेखक सुशील कुमार अग्रवाल का परिचय
12 नवंबर 1953 को जन्मे सुशील कुमार अग्रवाल को बचपन से ही परदादा, दादा एवं पिता चतुर किशोर अग्रवाल से वैदिक संस्कृति का ज्ञान मिला। 37 वर्षों तक बरेली के प्रतिष्ठित विष्णु इंटर कालेज में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता पद पर सेवाएं प्रदान कीं। वर्तमान में माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में केमिस्ट्री मेंटर पद पर कार्यरत हैं। बड़े भाई शशि भूषण अग्रवाल राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित है।
यह भी पढ़ें- बरेली: देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर महिला को घर से निकाला
