पीलीभीत: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सीमाएं सील, हाई अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए पीलीभीत वासी पूरी तरह तैयार है। हर तरफ आजादी के जश्न की झलक दिखाई दे रही है। इन सबके बीच सुरक्षा की कमान संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है। बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। भीड़ वाले इलाकों में डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से …

अमृत विचार, पीलीभीत। आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए पीलीभीत वासी पूरी तरह तैयार है। हर तरफ आजादी के जश्न की झलक दिखाई दे रही है। इन सबके बीच सुरक्षा की कमान संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है। बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। भीड़ वाले इलाकों में डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से चेकिंग कराई गई और संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु की तलाश की। अफसर खुद सड़कों पर नजर आए।

पीलीभीत जिला नेपाल और उत्तराखंड की सीमा से सटा है। ऐसे में जनपद को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हाई अलर्ट पर रखा गया है। बार्डर सील कर पुलिस और एसएसबी के जवान निगरानी में जुटे हुए हैं। आईजी रमित शर्मा भी शनिवार को आए थे और तैयारियों को परखा। रविवार को भी दिन भर पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संजीदा दिखाई दिए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही, वहीं, अधिकारियों की दौड़-भाग लगी रही।

रेलवे स्टेशन परिसर में एसओ जीआरपी सूर्य प्रकाश शुक्ला जवानों के साथ निगरानी की जिम्मेदारी संभालते रहे। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त पर रहे। दोपहर बाद सीओ सिटी सुनील दत्त की अगुवाई में टीम निकली और विशेष चेकिंग अभियान हर बार की तरह चला। इसमें रेलवे स्टेशन, रोडवेज, बाजार समेत अन्य इलाकों में मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड संग चेकिंग की। लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। होटलों में ठहरने वालों की आईडी चेक की गई। जिसमें सब कुछ ओके मिला।

सीमा से सटे इलाकों पर विशेष नजर
नेपाल और उत्तराखंड की सीमा से सटे इलाकों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्य रास्तों के अलावा कच्चे मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमा पर पुलिस के अलावा एसएसबी के स्तर से भी गश्त बढ़ा दी गई है।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सार्वजनिक भीड़ वाले इलाकों में चेकिंग भी कराई गई है—सुनील दत्त, सीओ सिटी।

संबंधित समाचार