लखनऊ : साइबर ठगों का बढ़ रहा तार, दो लोगों के खाते से 97 हजार की रकम पार..जानें कैसे ठगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । फेस्टिव सीजन में साइबर ठगों की भरमार हो जाता है। साइबर ठग आए दिन लोगों से धोखाधड़ी कर जमापूंजी हड़प लेते हैं। इसी कड़ी में साइबर ठगों ने दो लोगों के खाते से 97 हजार रुपये की रकम उड़ा ली। ठगे जाने पर पीड़ितों ने सरोजनीनगर और अलीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया …

लखनऊ । फेस्टिव सीजन में साइबर ठगों की भरमार हो जाता है। साइबर ठग आए दिन लोगों से धोखाधड़ी कर जमापूंजी हड़प लेते हैं। इसी कड़ी में साइबर ठगों ने दो लोगों के खाते से 97 हजार रुपये की रकम उड़ा ली। ठगे जाने पर पीड़ितों ने सरोजनीनगर और अलीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। हालांकि, पुलिस ने आईटीएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम सेल को जांच सौंप दी है।

बता दें कि सरोजनीनगर थानाक्षेत्र के अमौसी निवासी नीरज कुमार शर्मा का बैंक ऑफ इंडिया में बचत खाता है। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले एक जालसाज ने उन्हें कॉल की थी। उस वक्त जालसाज ने अपना परिचय सीएचसी लखनऊ से नीरज कुमार के रूप में दिया। आरोप है कि जालसाज ने कन्या सुमंगला योजना का वैरिफिकेशन करने के नाम पर एक मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर ली।बता दें कि मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करते ही जालसाज ने उनके खाते से 57,253 की रकम पार कर दी।

वहीं अलीगंज थानाक्षेत्र के त्रिवेणीनगर निवासी रविकुमार शर्मा को जालसाज ने कॉल कर खाता अपडेट करने का झांसा दिया था। बता दें कि जालसाज के बहकावे में आकर पीड़ित ने उसे गोपनीय जानकारी शेयर कर दी थी। इसके बाद जालसाज ने उनके खाते से 39,565 रुपये उड़ा लिए। बता दें कि मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ितों की तहरीर पर सरोजनीनगर और अलीगंज कोतवाली पुलिस ने आईटीएक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम सेल को जांच सौंप ली है। इन शिकायतों पर साइबर क्राइम सेल तफ्तीश करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:- साइबर ठगी गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला सहित छह गिरफ्तार

संबंधित समाचार