लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लखनऊ समेत सभी उन्नीस जिलों में स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिए बिजली विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खगारौत ने सभी डिविजनों में तैनात अवर अभियंताओं से लेकर मुख्य …

लखनऊ, अमृत विचार । मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लखनऊ समेत सभी उन्नीस जिलों में स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिए बिजली विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खगारौत ने सभी डिविजनों में तैनात अवर अभियंताओं से लेकर मुख्य अभियंता तक को बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल रखने को कहा गया है।

लेसा ट्रांस गोमती के मुख्य अभियंता अनिल तिवारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी डिविजनों के अधिशासी अभियंताओं को सूचित किया गया है। इसकी समीक्षा अधीक्षण अभियंता करेंगे। वहीं, जन्माष्टमी को लेकर सभी फीडरों पर लोड की मानीटरिंग के लिए कहा गया है। लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर को दूसरे कनेक्शन से जोड़ा जाय, जिससे ट्रांसफार्मर जले न।

बिजली विभाग के अवर अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता तक को सरकार फोन उठाने के निर्देश दिये गये हैं। अगर किसी अभियंता के फोन न उठाने की शिकायत मिलती है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उपकेंद्रों और हेल्पलाइन 1912 पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण का भी निर्देश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : 15 अगस्त पर फ्री में करें सिटी बस का सफर

संबंधित समाचार