कानपुर : आतंकी ऑनलाइन ले चुका है कई तरह के प्रशिक्षण, जानिये कैसे
कानपुर, अमृत विचार। एटीएस कानपुर के अधिकारियों के मुताबिक सैफुल्ला कई तरह के ऑनलाइन प्रशिक्षण ले चुका है। इसमें वुल्फ अटैकिंग भी शामिल है। उसे जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी हैंडलर ने जेहादी प्रशिक्षण लेने और भारत में जेहाद करने के लिए कहा था। सैफुल्ला कई घंटे यू-ट्यूब चैनल देखा करता था। उसने कई संगठनों के वीडियो …
कानपुर, अमृत विचार। एटीएस कानपुर के अधिकारियों के मुताबिक सैफुल्ला कई तरह के ऑनलाइन प्रशिक्षण ले चुका है। इसमें वुल्फ अटैकिंग भी शामिल है। उसे जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी हैंडलर ने जेहादी प्रशिक्षण लेने और भारत में जेहाद करने के लिए कहा था। सैफुल्ला कई घंटे यू-ट्यूब चैनल देखा करता था। उसने कई संगठनों के वीडियो सबस्क्राब किए थे, जिस पर दुनिया भर के लोगों की प्रतिक्रियाएं आती थीं। कुछ पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एटीएस अधिकारियों ने बताया कि सभी ग्रुपों में जेहाद पर जोर दिया गया। यह युवाओं का ब्रेनवॉश करने जैसा ही है। आतंकी और देश के दुश्मन इस तरह के वीडियो को अधिक से अधिक लोगों में भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें –कानपुर : आतंकियों ने इंटरनेट मीडिया को बनाया हथियार
