मुरादाबाद : नगर निगम के पार्षद समेत 13 पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर निगम के पार्षद समेत 13 के खिलाफ मझोला पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी पार्षद ने उसकी दुकान व जमीन भी हड़प ली। पार्षद के साथियों पर पीड़िता ने नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर निगम के पार्षद समेत 13 के खिलाफ मझोला पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी पार्षद ने उसकी दुकान व जमीन भी हड़प ली। पार्षद के साथियों पर पीड़िता ने नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है।

मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली पीड़िता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि मुरादाबाद मियां कालोनी में रहने वाले एक युवक संग उसका निकाह हुआ था। विवाद के कारण पति ने महिला को घर से बेदखल कर दिया। तब महिला व उसकी नाबालिग बेटी पर स्थानीय पार्षद ने डोरे डालने शुरू कर दिए। मदद की आड़ में वार्ड 69 से पार्षद सद्दाम हुसैन ने उसे घर मुहैया करा दिया।

महिला का आरोप है कि पार्षद के पिता सफीन ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो को आधार बनाकर पार्षद व उसके पिता ने महिला के नाम दर्ज जमीन व दुकानों की रजिस्ट्री करा ली। पार्षद के दोस्त रेहान पाशा, पार्षद के भाई मोनिश ने नाबालिग बेटी व मां संग सामूहिक दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपियों ने पीड़ित मां-बेटी को वेश्यावृत्ति में झोंक दिया। रामपुर व मुरादाबाद के आठ लोगों से 80 लाख रकम वसूली।

तहरीर पर मझोला पुलिस ने पार्षद सद्दाम हुसैन, उसके पिता सफीन, भाई मोनिश, मां शन्नो, दोस्त रेहान पाशा के अलावा आठ अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी,सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में अभियोग दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी पार्षद से घटना के बाबत पूछताछ हो रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : युवती से छेड़छाड़ कर दी हत्या की धमकी, विवाहिता को पीटा, केस दर्ज

 

संबंधित समाचार