बरेली: पुलिस लाइन में एसएसपी ने फहराया झंडा, 76वें स्वतंत्रता दिवस की सभी को दी बधाई
बरेली, अमृत विचार। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में “आजादी का अमृत महोत्सव” हर्षोल्लास के साथ एवं गरिमामय रूप से मनाया जा रहा है। इस कड़ी में स्वतंत्रता दिवस को केन्द्रबिन्दु बनाते हुए दिनांक 11 से 17 अगस्त तक पूरे सप्ताह विशेष महोत्सव के रूप में मनाया जाना प्रस्तावित है। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश …
बरेली, अमृत विचार। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में “आजादी का अमृत महोत्सव” हर्षोल्लास के साथ एवं गरिमामय रूप से मनाया जा रहा है। इस कड़ी में स्वतंत्रता दिवस को केन्द्रबिन्दु बनाते हुए दिनांक 11 से 17 अगस्त तक पूरे सप्ताह विशेष महोत्सव के रूप में मनाया जाना प्रस्तावित है। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के अनुपालन में, आज 15 अगस्त को एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन बरेली परिसर स्थित क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज द्वारा ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को शपथ दिलायी गई। एसएसपी ने उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को सम्बोधित कर मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके बाद एसएसपी द्वारा लक्ष्मण सिंह अपर राज्य रेडियो अधिकारी बरेली, शंकर मिश्रा निरीक्षक परिवहन बरेली, उनिनापु शेखर सिंह न्यायालय सुरक्षा बरेली को महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा प्रदान किये गए पुलिस पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान निरीक्षक नापु नीरज सिंह प्रभारी निरीक्षक बारादरी एवं मुख्य आरक्षी नापु भारत सिंह महिला थाना बरेली को सेवाभिलेखों के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व 10,000 रूपये देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षक गोपनीय देवेन्द्रपाल सिंह कार्यालय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बरेली, उनिनापु जगत सिंह जनसूचना सेल बरेली, उनिनापु मेवाराम थाना कोतवाली बरेली, मुख्य आरक्षी नापु कुशलपाल थाना बिथरीचैनपुर बरेली को सेवाभिलेखों के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 5000 रूपये देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद एसएसपी द्वारा शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिजनों ( शशि पत्नी स्व0 आलोक कुमार आरक्षी पीएसी 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर एवं विकाश यादव पुत्र स्व० सुभाषचन्द्र यादव मुख्य आरक्षी जनपद पीलीभीत) को गर्म शॉल, मोमेन्टो और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त सम्मानित किये गये समस्त कर्मियों एवं शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को जलपान कराया गया।
इस अवसर पर सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज एसएसपी, राममोहन सिंह एसपी ट्रैफिक, मुकेश प्रताप सिंह एसएसपी क्राइम, साद मियां खान पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन बरेली, लक्ष्मण सिंह अपर राज्य रेडियो अधिकारी बरेली, प्रियतोष त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी यातायात बरेली, वैद्यनाथ प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक बरेली और पुलिस लाइन बरेली में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण आर०टी०सी० में प्रशिक्षणाधीन रिकूट आरक्षी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश सिंह पाटनी पुलिस उपाधीक्षक (सेवानिवृत्त) द्वारा किया गया। साथ ही ऐसे पुलिस वालों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्माण इमानदारी कर्मठता के साथ किया।
ये भी पढ़ें- बरेली: ऐसी भी एक दीवानगी…पहले आजादी के दीवाने बने फिर राजनेता बन किया जनकल्याण
