बरेली: आजादी के महापर्व पर जश्न में डूबा शहर, सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों और स्कूलों में फहराया शान से तिरंगा
बरेली,अमृत विचार। आजादी के 75वीं वर्षगांठ व अमृत महोत्सव पर सारा शहर जश्न में डूबा नजर आ रहा है। सरकारी व गैर सरकारी संस्थान पर लोगों ने शान से राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया गया है। इस मौके पर ध्वजारोहण के उपरांत सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। उसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। चौकी …
बरेली,अमृत विचार। आजादी के 75वीं वर्षगांठ व अमृत महोत्सव पर सारा शहर जश्न में डूबा नजर आ रहा है। सरकारी व गैर सरकारी संस्थान पर लोगों ने शान से राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया गया है। इस मौके पर ध्वजारोहण के उपरांत सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। उसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया।
चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर महापौर डॉ उमेश गौतम ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर उन्होंने कहा आज बहुत ही गर्व का दिन है हमें आजादी मिले पूरे 75 वर्ष हो गए। कार्यक्रम में बोलते महापौर डॉ उमेश गौतम ने कहा इस आजादी को पाने के लिए हमारे देश के महापुरूषों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनकी शहादत के बाद हम को आजादी मिली जिसको हमें भूलना नहीं चाहिये।
वहीं कमिश्नरी में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने ध्वजारोहण किया।उसके बाद राष्ट्र गान गाया गया। इस अवसर पर कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने कहा आज बहुत ही खुशी का दिन है। हम सभी भारत के नागरिक इस महापर्व पर शहीदों को नमन करें और उनके बलिदान को याद रखें। युवा पीढ़ी को महापुरूषों के जीवन से सीख लेना चाहिए।
वहीं कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया। उसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस मौके पर जिला अधिकारी ने स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र भेंट किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आरएएफ 104 बटालियन के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। साथ ही तिरंगा यात्रा के दौरान क्षेत्र में झंडा वितरण भी किया गया।
ये भी पढ़ें- बरेली: अमृत विचार के ऑफिस पर धूमधाम से मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस
