बिहार में बहार बा! तेजस्वी से आगे निकले नीतीश, किया 20 लाख रोजगार का ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना: बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने सोमवार रोजगार और नौकरियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में न केवल 10 लाख बल्कि 20 लाख नौकरी और रोजगार प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, हम दिशा में काम करेंगे। बता दें …

पटना: बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने सोमवार रोजगार और नौकरियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में न केवल 10 लाख बल्कि 20 लाख नौकरी और रोजगार प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, हम दिशा में काम करेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर पटना के गांधी मैदान पर तिरंगा फहराने के बाद कही।

नीतीश कुमार ने कहा, ”हम लोग बड़ी संख्या में रोजगार देंगे। नौकरी वाली बात है कि हम लोग एक साथ हैं। हमारा कंसेप्ट है कि हम कम से कम 10 लाख तक कर दें। हम तो यही कहेंगे, बच्चे बच्चियों की नौकरियों के लिए भी और उसके अलावा हर तरह से उसके रोजगार के लिए। नौकरी और रोजगार का इतना इंतजाम कराएंगे, सरकारी और सरकार के बाहर भी। इतना ज्यादा काम बढ़ना चाहिए। हमारा मन तो है कि इसे हम 20 लाख तक पहुंचाएं। इसके लिए हम हर दिशा में काम करेंगे।”

इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि हम 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख रोजगार यानी अन्य व्यवस्थाओं से अतिरिक्त नौकरियां दी जाएंगी। इसको लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि यह एक एतिहासिक घोषणा की गई है।

गांधी मैदान में मुख्यमंत्री के भाषण में रोजगार पर की गई घोषणा को लेकर तेजस्वी यादव ने सोमवार को ट्वीट किया और लिखा- “अभिभावक आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान:- 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी। जज्बा है बिहारी जुनून है बिहार उत्तम बिहार का सपना करना है साकार।”

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने हाल ही में बीजेपी से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई है। महागठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी लालू यादव की आरजेडी है।

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पहली बार स्वदेशी तोप से दी गई सलामी, जानिए इसकी खासियत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा