आजादी के लिए बलिदान देने वालों को हमेशा याद किया जाएगा : प्रमिला पांडेय
कानपुर, अमृत विचार। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पूरे शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने अमर जवान चौक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां प्रमिला पांडेय ने कहा कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वालों को …
कानपुर, अमृत विचार। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पूरे शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने अमर जवान चौक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
यहां प्रमिला पांडेय ने कहा कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वालों को हमेशा याद किया जाएगा। इसके बाद महापौर और आलाधिकारी कारगिल पार्क स्थित शहीद स्थल पहुंचे। यहां पर माला एवं पुष्प अर्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने सभी को आजादी की बधाई दी। वहीं नगर निगम सदन में अमृत महोत्सव के अंतर्गत रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें –कानून का पालन करने वालों का हम सम्मान करते हैं : डीजीपी
