दो साल की मासूम को सांप ने काटा, बच्ची को आया गुस्सा, दांतों से चाबा-चबाकर मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तुर्की। आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक मासूम बच्ची को सांप ने काट लिया। सांप द्वारा काटे जाने से बच्ची को इतना गुस्सा आया कि उसने सांप को पकड़ा और अपने दांतों से चबा डाला। जिससे सांप की मौत …

तुर्की। आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक मासूम बच्ची को सांप ने काट लिया। सांप द्वारा काटे जाने से बच्ची को इतना गुस्सा आया कि उसने सांप को पकड़ा और अपने दांतों से चबा डाला। जिससे सांप की मौत हो गई। हालांकि, मासूम बच्ची को कुछ नहीं हुआ वो एकदम ठीक है। तो वहीं, अब यह घटना सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला तुर्की के बिंगोल शहर के कांतार गांव का है।

बच्ची के पास पहुंचे पड़ोसी तो नजार देखकर उनके उड़ गए होश रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब पड़ोसी बच्ची के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने उसके मुंह में करीब आधे मीटर लंबा सांप दवा हुआ देखा। साथ ही बच्चे के चेहरे और होंठ पर सांप के काटे जाने के निशान भी थे। जिसे देखकर उनके भी होश उड़ गए। हालांकि, पड़ोसियों ने तुरंत बच्ची को सांप से अलग किया और उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बच्ची के परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडिमट कराया। फिलहाल बच्चा अब स्वस्थ्य है।

यह भी पढ़ें- रूस, उत्तर कोरिया के साथ द्विपक्षीय संबंध बढ़ायेगा: पुतिन

संबंधित समाचार