बरेली: फरीदपुर में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप
बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर में 35 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराली जहर देने के बाद उसे मायके में फेंककर फरार हो गए। आनन-फानन में लड़की के परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर …
बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर में 35 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराली जहर देने के बाद उसे मायके में फेंककर फरार हो गए। आनन-फानन में लड़की के परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बता दें मोहल्ला मिर्धान निवासी शफीक बेग ने अपनी बेटी राजदा बी की शादी मोहल्ला ऊंचा निवासी अफरोज छह साल पहले की थी। अभी दंपति के कोई बच्चा नहीं है। अफरोज डनलप चलाने का कार्य करता है।
राजदा के भाई मोनिस ने बताया कि शादी के दौरान दहेज में अफरोज को डिस्कवर बाइक दी गई थी जो उसे पसंद नहीं आई। जिसके बाद अपाचे बाइक खरीदकर दी गई। इसके बाद भी अफरोज बहन को दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित करता रहा। इस पर कई दिन तक उनकी बहन मायके में रही। हर बार समझौते के बहाने अफरोज 10 से 20 हजार रुपये पिता से ले जाता रहा। बहन की खुशी और उसका परिवार टूटने के डर से पिता उसे हंसी खुशी रुपये दे देते थे।
सोमवार सुबह अचानक अफरोज और उसके परिवार वाले एक टेंपो में राजदा बी को लेकर आये। उनके दरवाजे पर राजदा बी को फेंककर फरार हो गए। उस समय उनकी बहन बेहोश थी। आनन फानन में परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: बरेली पुलिस ने रामगंगा में बोट पर निकाली तिरंगा यात्रा, कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
