आगरा : ताजमहल में सारे इंतजाम हुए फेल, फ्री एंट्री में बेकाबू हुई भीड़
आगरा, अमृत विचार। ताजमहल में फ्री एंट्री मिलने से भीड़ बेकाबू हो गयी। सुरक्षा के सारे इंतजाम फेल हो गए। रविवार को भी एक लाख से ज्यादा सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। इतनी भीड़ आ जाने से सुरक्षा और व्यवस्थाओं में लगे कर्मचारी थक-हार गए। बाहर से लेकर अंदर तक सिर ही सिर नजर …
आगरा, अमृत विचार। ताजमहल में फ्री एंट्री मिलने से भीड़ बेकाबू हो गयी। सुरक्षा के सारे इंतजाम फेल हो गए। रविवार को भी एक लाख से ज्यादा सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। इतनी भीड़ आ जाने से सुरक्षा और व्यवस्थाओं में लगे कर्मचारी थक-हार गए। बाहर से लेकर अंदर तक सिर ही सिर नजर आने लगे। पौधों से लेकर फाउंटेन, स्मारक को नुकसान पहुंचाया गया। वहीं, प्रवेश लेने वालों की लाइनों में बच्चे-बूढ़े और महिलाओं का दबकर हाल-बेहाल हो गया।
ताजमहल पर वीकेंड में जबरदस्त भीड़ के कारण अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं। रविवार को भी सुबह से ही भारी भीड़ रही। पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर आधा-आधा किलोमीटर लंबी लाइनें लगी रहीं। बाहर की व्यवस्थाएं संभालने के लिए तैनात पुलिसकर्मी भी लाचार दिखे। ऐसे में भीड़ बेकाबू हो रही थी। दर्जनों बच्चे और महिलाएं दब गए। पश्चिमी गेट पर तो बच्चों की चीखें निकल रहीं थी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें भीड़ से बाहर निकाला। महिलाओं को दबा देख उन्हें भी बाहर निकला।
यह भी पढ़ें –दिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंचा, मंगलवार से प्रभावित लोग अपने क्षेत्र में जाएंगे वापस
