मेरठ अब मात्र क्रांतिधरा नहीं, खेल के क्षेत्र में भी अग्रणी: डॉ. सोमेंद्र तोमर
मेरठ। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मेरठ अब मात्र क्रांति धरा नहीं है। खेल के क्षेत्र में भी मेरठ का अग्रणी योगदान है। उन्होंने कहा कि संघर्षों और बलिदानों से मिली आजादी की महत्ता को ध्यान में रखकर हमें अपने देश व समाज हित में कार्य करना चाहिए। आजादी …
मेरठ। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मेरठ अब मात्र क्रांति धरा नहीं है। खेल के क्षेत्र में भी मेरठ का अग्रणी योगदान है। उन्होंने कहा कि संघर्षों और बलिदानों से मिली आजादी की महत्ता को ध्यान में रखकर हमें अपने देश व समाज हित में कार्य करना चाहिए। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस लाईन में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने देश हित में व देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया।
उन्होंने कहा कि मेरठ की धरा अब मात्र क्रांतिधरा नहीं है अपितु खेल के क्षेत्र में भी अग्रणी योगदान दे रही है। राज्य मंत्री, जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं एसएसपी रोहित सिंह सजवाण द्वारा वीर महिलाओ को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 1971 की जंग में भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले पांच वीर सैनिकों को भी शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिलाधिकारी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, एडीएम नगर दिवाकर सिंह, एडीएम वित्त पंकज वर्मा आदि उपस्थित रहे।
कमिश्नरी परिसर में आयुक्त ने तिरंगा फहराया
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कमिश्नरी में आयुक्त सुरेन्द्र सिंह ने तिरंगा फहराया। आयुक्त ने कहा कि 1857 की मेरठ की क्रांति से जो चिंगारी उठी, उसने आने वाले समय में स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई ऊर्जा प्रदान की। स्वतंत्रता संग्राम मेरठ की धरती से प्रारम्भ हुआ, यह हमारे लिए गौरव की बात है, इसलिए क्रांन्तिधरा के वासियों को देश के विकास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
हम सभी अपने दायित्वों को समझते हुए ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करें और देश की तरक्की में योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देशहित में आगे आकर कार्य करना चाहिए, साथ ही अनेकता में एकता वाला देश भारत अन्य देशों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने, इसके लिए कार्य करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें:-वायरल वीडियो: स्पाइडर मैन के इस अनोखे नांच को देख आप भी हो जाएंगे हैरान, नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
