अमेरिका के इलिनॉयस एम्यूजमेंट पार्क में गोलीबारी, तीन घायल, हमलावर फरार
वाशिंगटन। अमेरिका के इलिनॉयस प्रांत के गुर्नी में सिक्स फ्लैग्स ग्रेट अमेरिका एम्यूजमेंट पार्क में हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। सिक्स फ्लैग्स ग्रेट अमेरिका सोशल मीडिया पर रविवार को एक बयान में कहा, “आज शाम पार्क के बाहर एक वाहन से गोलियां चलाये जाने से तीन लोग घायल हो …
वाशिंगटन। अमेरिका के इलिनॉयस प्रांत के गुर्नी में सिक्स फ्लैग्स ग्रेट अमेरिका एम्यूजमेंट पार्क में हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। सिक्स फ्लैग्स ग्रेट अमेरिका सोशल मीडिया पर रविवार को एक बयान में कहा, “आज शाम पार्क के बाहर एक वाहन से गोलियां चलाये जाने से तीन लोग घायल हो गए। वाहन पर सवार लोग गोलीबारी कर वहां से फरार हो गए।
पार्क सुरक्षा और साइट पर गुर्नी पुलिस विभाग सबस्टेशन अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।” डब्ल्यूजीएन-टीवी ने कल पुलिस सूत्र का हवाले से बताया कि गोलीबारी में घायल हुए लोग खतरे से बाहर है। घायलों में से दो को अस्पताल ले जाया गया।
जबकि तीसरे ने इलाज कराने से इनकार कर दिया। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रात आठ बजे बंद होने से कुछ समय पहले मनोरंजन पार्क के सामने के प्रवेश द्वार पर गोलीबारी हुई। थीम पार्क को खाली करा लिया गया है। अभी तक किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है और पुलिस ने संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है।
ये भी पढ़ें:- दो साल की मासूम को सांप ने काटा, बच्ची को आया गुस्सा, दांतों से चाबा-चबाकर मार डाला
