लखनऊ : ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल ने राष्ट्रपति पदक से किया सम्मानित…जानें कौन हैं यह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात राजभवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया। बता दें कि सुरक्षा बलों की सलामी ली। इसके बाद राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों व सुरक्षा बलों से स्वाधीनता …

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात राजभवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया। बता दें कि सुरक्षा बलों की सलामी ली। इसके बाद राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों व सुरक्षा बलों से स्वाधीनता दिवस की बधाई स्वीकार की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मुख्य सुरक्षा अधिकारी, राजभवन अजय कुमार त्रिपाठी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैच लगाकर सम्मानित किया।

बता दें कि मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने यूनएन पीस कीपींग मिशन में चार बार भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जिसके फलस्वरूप उन्हें यूएन का पीस मेडल व न्यूमरल एवं विदेश सेवा का मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया था।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, विशेष सचिव बीएन सिंह सहित राजभवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत विचार के लखनऊ कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण

संबंधित समाचार