शताब्दी एक्सप्रेस में लगा जबरदस्त कोच, जानें क्या है इसमें खास
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के बेहतर सफर और शानदार अनुभव के लिए लगातार काम कर रही है। इस बार शताब्दी एक्सप्रेस से चलने वाले पैसेंजर्स को जबरदस्त तोहफा मिला है। अगर आप भी शताब्दी ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास रहने वाली है। सेंट्रल रेलवे जोन …
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के बेहतर सफर और शानदार अनुभव के लिए लगातार काम कर रही है। इस बार शताब्दी एक्सप्रेस से चलने वाले पैसेंजर्स को जबरदस्त तोहफा मिला है। अगर आप भी शताब्दी ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास रहने वाली है। सेंट्रल रेलवे जोन ने पांचवा विस्टोडियम कोच पेश किया है।
रेलवे की तरफ से इस कोच को पुणे-सिकंदराबाद-पुणे शताब्दी एक्सप्रेस ( पुणे-सिकंदराबाद-पुणे शताब्दी एक्सप्रेस ) ट्रेन संख्या : 12026/12025 में लगाया गया है। विस्टोडियम कोच में आप सफर के समय प्रकृति का लुत्फ उठा सकते हैं। आने वाले दिनों में रेलवे की प्लानिंग और भी ट्रेनों में इस तरह के कोच की सुविधा शुरू करने जा रही है। इस तरह के कोच में यात्रा करने का मजा अलग ही होता है। इसमें लगे शीशे और चौड़ी खिड़की के पैनल से सफर का मज़ा कई गुना बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो: स्पाइडर मैन के इस अनोखे नांच को देख आप भी हो जाएंगे हैरान, नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
