इंदौर में बम फटने से दो की दर्दनाक मौत, 15 से अधिक घायल, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल: मध्य प्रदेश के इंदौर में दो गुटों की लड़ाई से बम फटने का मामला सामने आया है। यह घटना बडगोंड थाना क्षेत्र का है। जहां रविवार रात को बम फटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस घटना से उस समय …
भोपाल: मध्य प्रदेश के इंदौर में दो गुटों की लड़ाई से बम फटने का मामला सामने आया है। यह घटना बडगोंड थाना क्षेत्र का है। जहां रविवार रात को बम फटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस घटना से उस समय अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
खबरों के अनुसार, महू तहसील के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के बेरछा गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। उसी दौरान एक युवक मौके पर बम लेकर पहुंच गया। बताया गया है कि वहां 15 अगस्त की तैयारियां की जा रही थी। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी इक्ट्ठा थी। बताया गया है कि युवक भीड़ के बीच पहुंचा और उसने वहीं बम फोड़ दिया,
रिपोर्टस के मुताबिक, जो बम मौके पर फोड़ा गया है, वह बम आर्मी की फायरिंग रेंज में छोड़े जाने वाला बताया जा रहा है। धमाका इतना तेज बताया जा रहा है कि आसपास के गांवों में भी दहशत फैल गई। घटना के दौरान बम फोड़ने वाला युवक भी उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर मिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, इस राज्य में 3% बढ़ा DA
