Independence Day: साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान गा कर बिग बी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
मुबंई। बॉलीवुड के सुपरस्टार्स अमिताभ बच्चन जो हर त्योहार को मनाने से कभी नहीं चूकते हैं साथ ही साथ अपने सभी चाहने वाले प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हैं। आज अमृत महोत्सव के पर्व पर जब भारत 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तब सोशल मीडिया पर सुपरस्टार्स अमिताभ बच्चन ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए …
मुबंई। बॉलीवुड के सुपरस्टार्स अमिताभ बच्चन जो हर त्योहार को मनाने से कभी नहीं चूकते हैं साथ ही साथ अपने सभी चाहने वाले प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हैं। आज अमृत महोत्सव के पर्व पर जब भारत 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तब सोशल मीडिया पर सुपरस्टार्स अमिताभ बच्चन ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए वीडियो
शेयर किया हैं।
बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी भारतीय ध्वज को पहराते हुए एक झलक शेयर किया ऐसे में सुपरस्टार्स अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया हैं। बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विकलांग बच्चों के साथ उनका एक वीडियो साझा किया।
वीडियो में देख सकते हैं आप की अमिताभ बच्चन सफेद कोट और काली पैंट पहने हुए हैं और उनके साथ स्कूली बच्चों का एक समूह भी है, जो सफेद पोशाक में हैं। इस वीडियो में लाल किले के सामने एक साथ खड़े होते हैं और राष्ट्रगान बजता है। बिग बी और बच्चे सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान बजाते हैं। अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जय हिंद!”
पढ़ें-पूजा हेगड़े का अधूरा सपना हुआ पूरा, अब बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी एक्ट्रेस
