दक्षिण कोरिया ने की परमाणु निरस्त्रीकरण के बदले उत्तर कोरिया की सहायता की पेशकश
सोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति युन सीओक योल ने सोमवार को कहा कि यदि उत्तर कोरिया वास्तविक परमाणु निरस्त्रीकरण प्रक्रिया को शुरु करता है तो उनका देश वहां की अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, व्यापार और कृषि क्षेत्रों के विकास में मदद के लिए तैयार है। योल ने कोरिया के राष्ट्रीय मुक्ति दिवस के अवसर पर आधिकारिक केटीवी …
सोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति युन सीओक योल ने सोमवार को कहा कि यदि उत्तर कोरिया वास्तविक परमाणु निरस्त्रीकरण प्रक्रिया को शुरु करता है तो उनका देश वहां की अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, व्यापार और कृषि क्षेत्रों के विकास में मदद के लिए तैयार है।
योल ने कोरिया के राष्ट्रीय मुक्ति दिवस के अवसर पर आधिकारिक केटीवी चैनल पर कहा, “ यदि प्योंगयांग परमाणु हथियारों की होड़ को बंद कर है और वास्तविक परमाणु निरस्त्रीकरण प्रक्रिया को शुरू करता है तो मैं (दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति) उत्तर कोरियाई अर्थव्यवस्था और वहां लोगों के जीवन में सुधार के लिए एक बड़ी योजना का प्रस्ताव करता हूं जिसके तहत परमाणु निरस्त्रीकरण चरणबद्ध तरीके से निष्पादित किया जाएगा।”
राष्ट्रपति ने कहा कि योजना में बड़े पैमाने पर खाद्य कार्यक्रम, औद्योगिक बुनियादी ढांचे की स्थापना में सहायता, बिजली आपूर्ति संचरण और वितरण के साथ-साथ ही अंतरराष्ट्रीय व्यापार स्थापित करने के लिए बंदरगाहों और हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण की योजना है।
उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया की कृषि उत्पादकता बढ़ाने, देश के चिकित्सा बुनियादी ढांचे दुरूस्त करने और अंतरराष्ट्रीय निवेश वित्तीय सहायता पहलों को लागू करने में सहायता करने के लिए भी तैयार है। उल्लेखनीय है कि कोरिया का राष्ट्रीय मुक्ति दिवस 1945 में जापानी शासन से कोरिया की मुक्ति के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें:- नैनीताल: फोन पर ‘हेलो’ नहीं ‘जय हिंद’ के साथ शुरू और खत्म करें बातचीत: रेखा आर्य
