आजादी के अमृत महोत्सव पर 12 बंदी मेरठ जिला जेल से हुए रिहा
मेरठ। जिला कारागार में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कारागार के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला जेल से 12 बंदियों को रिहा किया गया। जिला कारागार के मुख्य द्वार पर सोमवार को जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने उत्कृष्ट और …
मेरठ। जिला कारागार में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कारागार के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला जेल से 12 बंदियों को रिहा किया गया। जिला कारागार के मुख्य द्वार पर सोमवार को जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने उत्कृष्ट और सहरानीय सेवाओं के लिए जेल कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किए गए।
इनमें हेड जेल वार्डर मोहकम सिंह को रजत पदक, परिक्षेत्रीय कार्यालय पर तैनात अरविंद श्रीवास्तव को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। इससे पहले भी अरविंद श्रीवास्तव को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा चुका है। इनके अलावा जेल वार्डर रामअवतार शर्मा, हेड जेल वार्डर राममोहन यादव को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया गया।
कारागार के बाहर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कारागार की सर्किल में बंदियों के साथ ध्वजारोहण किया गया। बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आजादी के अमृत महोत्सव में 12 बंदियों को जेल से रिहा किया गया। इनमें कारागार में जुर्माना अदा न करने करने पर सजा काट रहे सात बंदियों को ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम मेरठ ने जुर्माना जमा कराकर रिहा कराया। जबकि शासन की स्थायी नीति के अंतर्गत एक बंदी, स्वतंत्रता दिवस पर जारी शासनादेश के अनुसार पांच बंदियों को रिहा किया गया।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: जिला जेल में भाई की कलाई पर सजी बहनों की राखी, जेल प्रशासन ने किए हैं इंतजाम
