लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस पर दो कैदियों को मिली रिहाई…पढ़ें पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । जेल की चाहरदीवारी में अपने गुनाहों की सजा कर रहे दो कैदियों को स्वतंत्रता दिवस पर रिहा कर दिया गया है। वो एक लम्बे समय से जेल की सलाखों में कैद थे। इनके अलावा प्रदेश की जेलों में सजा काट रहे 23 बंदियों को रिहाई मिली है। बता दें कि इनको बंदियों को …

लखनऊ । जेल की चाहरदीवारी में अपने गुनाहों की सजा कर रहे दो कैदियों को स्वतंत्रता दिवस पर रिहा कर दिया गया है। वो एक लम्बे समय से जेल की सलाखों में कैद थे। इनके अलावा प्रदेश की जेलों में सजा काट रहे 23 बंदियों को रिहाई मिली है। बता दें कि इनको बंदियों को रिहा करने के साथ ही प्रदेश सरकार ने दोष सिद्ध बंदियों की सजा माफ कर दी है।

इस सम्बन्ध में जेल सुप्रिटेंन्डेंट आशीष तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश पर लखनऊ जिला कारागार से 76वें स्वतंत्रता दिवस पर रामगोपाल और अनवर को रिहाई दी गई है। यह दोनों एक लम्बे समय से अपने गुनाहों की सजा काट रहे थे।

इसके अलावा प्रदेश की अन्य जेलों में सजा काट रहे 23 बंदियों को स्वतंत्रता दिवस पर रिहा कर दिया जाएगा। इन सभी दोष सिद्ध बंदियों की सजा माफ कर दी है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें:- CM ने रिहा करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, स्वतंत्रता दिवस पर इतने कैदी जेल से होंगे आजाद

 

संबंधित समाचार