रायबरेली: मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन, तीन सौ युवाओं में प्रथम स्थान पर रहे राघवेंद्र
रायबरेली। जगतपुर में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जगह जगह विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए। किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष की ओर से तिवारी पुर ग्राम सभा के कटैया बाग से कंचन ढाबा तक दस किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 300 युवाओं ने भाग लिया। सोमवार के दिन …
रायबरेली। जगतपुर में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जगह जगह विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए। किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष की ओर से तिवारी पुर ग्राम सभा के कटैया बाग से कंचन ढाबा तक दस किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 300 युवाओं ने भाग लिया।
सोमवार के दिन उक्त गांव के खेल मैदान में मैराथन दौड़ के लिए 300 युवक इकट्ठा हुए। भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष बृजेश सिंह ने युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवक धोबहा, फक्कड़ दास की कुटी, लक्ष्मणपुर जगतपुर होते हुए लखनऊ प्रयागराज के कंचन ढाबा समापन स्थल पहुंचे।
उड़वा निवासी राघवेंद्र प्रथम स्थान पर रहे। मीरा सवैया निवासी विपिन कुमार दूसरे स्थान पर रहे। मिर्जापुर बिहारी निवासी अजय तीसरे स्थान पर रहे। आयोजक बृजेश सिंह द्वारा अटल बिहारी प्रथम पुरस्कार के रूप में राघवेंद्र को ₹21000 नगद धनराशि प्रदान की गई।
दूसरे स्थान पर आने वाले विपिन को राना बेनी माधव सिंह पुरस्कार से नवाजते हुए 11000 की नगद धनराशि दी गई। दौड़ में तीसरे स्थान पर आने वाले अजय को वीरा पासी पुरस्कार के रुप में 51 सौ रुपए भेंट दी गई। मैराथन दौड़ को लेकर युवाओं में भारी उस्ता रहा।
पूरे रास्ते भर युवाओं द्वारा भारत माता के जयकारे लगाए जा रहे थे। दौड़ को देश भक्ति के रंग में रंग दिया गया था। इस मौके पर सीएचसी के अधीक्षक डॉ सत्यपाल सिंह मनोज कुमार सोनू सिंह, राकेश सिंह भदोरिया, विनायक सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
पढ़ें-बनबसा: नशे के खिलाफ सात मई को होगी मैराथन दौड़, प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन के लिए फोन नंबर जारी
