अयोध्या: लेखपाल की शिकायत पर कब्जेदारी का केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के सरसवा गांव निवासी ग्रामीण के खिलाफ बंजर भूमि पर दीवार से शेड रखने को लेकर लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामला बीकापुर तहसील अंतर्गत हैदरगंज थाना क्षेत्र के सरसवा गांव का है। जहां पर गाटा संख्या 174 ,175 बंजर भूमि है, जिसमें गांव निवासी सद्दाम पुत्र …

अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के सरसवा गांव निवासी ग्रामीण के खिलाफ बंजर भूमि पर दीवार से शेड रखने को लेकर लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

मामला बीकापुर तहसील अंतर्गत हैदरगंज थाना क्षेत्र के सरसवा गांव का है। जहां पर गाटा संख्या 174 ,175 बंजर भूमि है, जिसमें गांव निवासी सद्दाम पुत्र नूरुउल हक द्वारा मना करने के बावजूद भी पक्की ईट की दीवार पर से सीमेंट की चद्दर, गेट आदि का निर्माण किया जा रहा था।

जिसकी शिकायत हलका लेखपाल राकेश कुमार सिंह हैदरगंज थाने में करते हुए सद्दाम के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज अशोक कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई चल रही है।

पढ़ें-अयोध्या: सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, पत्नी की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज

संबंधित समाचार