मुरादाबाद : ई-कचरे की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद,अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के डीलरा रायपुर गांव में ई- कचरे की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। छापेमारी करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा है। मूंढापांडे थाना प्रभारी हिमांशु चौहान के मुताबिक डीलरा रायपुर गांव के ग्रामीणों को सोमवार को एक घर से काला धुआं उठता दिखा। ग्रामीणों को सांस लेने …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के डीलरा रायपुर गांव में ई- कचरे की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। छापेमारी करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा है।
मूंढापांडे थाना प्रभारी हिमांशु चौहान के मुताबिक डीलरा रायपुर गांव के ग्रामीणों को सोमवार को एक घर से काला धुआं उठता दिखा। ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। संदेह के आधार पर ग्रामीण एकजुट होकर मौके पर पहुंचे। वहां घर में ई-कचरा जलाया जा रहा था। घर में भारी मात्रा में मोबाइल फोन, रेडियो, टीवी, तार व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान जमा थे। ई कचरा जलाने वाले चार आरोपियों को ग्रामीणों ने मौके से दबोच लिया।
घटना की सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। मौके से रामपुर दोराहा शेर खांन पुत्र शहीद खांन निवासी करूला मीनानगर,अनजार पुत्र हमीद निवासी जयंतीपुर,मोनिश पुत्र इल्यास जयंतीपुर मंसूरी कालोनी, ज़ुबैर पुत्र तौफीक जयंतीपुर मुरादाबाद को हिरासत में लेकर पूंछताछ की। उन्होंने बताया कि वह महज दिहाड़ी मजदूर हैं। ई- कचरे की फैक्ट्री फुरकान की है। वह रामपुर के काशीपुर आंगा गांव में रहता है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में ई-कचरा बरामद किया। मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुलिस मुठभेड़ में हत्थे चढ़ा गोकशी का वांछित आरोपी, साथी फरार
