योगी कैबिनेट की बैठक में इको टूरिज्म बोर्ड के गठन समेत 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें बड़े फैसले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 16 प्रस्तावों के गठन को मंजूरी दी गई है। बैठक में यूपी इको टूरिज्म बोर्ड के गठन का निर्णय लिया गया है। इसमें पर्यटन, वन, सिंचाई, उद्यान, जल, कृषि, ग्रामीण, आयुष, नगर विकास, परिवहन सहित 10 विभाग …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 16 प्रस्तावों के गठन को मंजूरी दी गई है। बैठक में यूपी इको टूरिज्म बोर्ड के गठन का निर्णय लिया गया है। इसमें पर्यटन, वन, सिंचाई, उद्यान, जल, कृषि, ग्रामीण, आयुष, नगर विकास, परिवहन सहित 10 विभाग शामिल होंगे। इसके अध्यक्ष सूबे के मुख्यमंत्री होंगे जबकि संबंधित विभाग के मंत्री इसके सदस्य होंगे। मुख्य सचिव इसके सचिव होंगे। आईआरसीटीसी व पांच विशेषज्ञ भी इसके सदस्य होंगे।

इन फैसलों पर मुहर

  1. ऊर्जा- तीन निगम को मर्जर कर एक निगम निगम बनेगा। उत्पादन जवाहर विधुत निगम व जल विधुत निगम लिमटेड का विलय करने का निर्णय लिया गया। गुड गवर्नेंस के लिहाज से फायदा होगा। राज्य विधुत वितरण निगम के नाम से नई कंपनी जानी जाएगी।
  2. लखनऊ के कुकरैल में जू स्थान्तरित होगा लखनऊ का मौजूदा जू।
  3. लखनऊ के कुकरैल में बनेगा नाइट सफारी । कैबिनेट की मंजूरी।
  4. पर्यटन: इको टूरिज़म बोर्ड के गठन को मंजूरी।
  5. डिफेंस कॉरिडोर की नई नीति मंजूर।
  6. नान बुंदेलखंड में निवेश करने पर 500 करोड़ का कैपिटल सब्सिडी मिलेगी। निवेश करने का समय भी 7 व 5 साल तय किया गया।
  7. प्रतापगढ़ मे मंधाता नयी नगर पंचायत का गठन।जौनपुर मे नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर का विस्तार किए जाने का निर्णय।
  8. केंद्र के निर्देश पर जेल मैनुएल में बदलाव किया गया। पुराने हथियार के नए हथियार शामिल।
  9. लॉकअप की व्यवस्था खत्म।
  10. काला पानी की व्यवस्था खत्म।
  11. जेल चार श्रेणी में बंदियों की संख्या के आधार पर होगी।
  12. लखनऊ, ललितपुर, गौतम बुद्ध नगर व आजमगढ़ जेल में कुख्यात अपराधी रखे जाएंगे।
  13. जेल में जन्म लेने वाले बच्चों का नाम करण कराया जाएगा।
  14. रोजा व व्रत में खजूर व फल मिलेंगे।
  15. मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी महिला बंदियों।
  16. जनवरी में 10 लाख करोड़ रुपये की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के लिये एक महीने पहले सभी इंडस्ट्री पॉलसी बदली जाएगी। एक्स्प्रेस वे के किनारे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनेंगे।

संबंधित समाचार