हाथरस में ई-रिक्शा पलटने से छात्र की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग पर मंगलवार को स्कूल के बच्चों से भरा ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर मासूम की मौत पर शोक व्यक्त किया है। सूर्यकांत निवासी गांव टौड़ ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। …

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग पर मंगलवार को स्कूल के बच्चों से भरा ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर मासूम की मौत पर शोक व्यक्त किया है। सूर्यकांत निवासी गांव टौड़ ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।

उनका 6 वर्षीय बेटा लोकेश हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। मंगलवार को गांव के कुछ बच्चों के साथ अपने बेटे को ई-रिक्शा में बिठाकर सूर्यकांत स्कूल छोड़ने जा रहे थे। उनका बेटा लोकेश ई-रिक्शा में खड़ा था तभी सलेमपुर मार्ग पर ध्यान भटकने से ई-रिक्शा पलट गया।

सड़क दुर्घटना में छात्र लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना में मासूम के काल-कवलित होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुख प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घटना में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, प्रेग्नेंट महिला समेत पांच लोगों की मौत

संबंधित समाचार