सुल्तानपुर: जिले के 700 लोगों ने राजधानी में किया रक्तदान
सुल्तानपुर। आजादी के अमृत महोत्सव में गायत्री परिवार के संरक्षण में सयुंक्त सेवा समिति ने केजीएमसी लखनऊ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यहां रक्तदानियों का उत्साह ने रिकॉर्ड बना दिया। षिविर में पहुंचे 700 लोगों ने पंजीयन कराया और 450 से अधिक लोगों ने एक दिन में रक्तदान कर दिया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री …
सुल्तानपुर। आजादी के अमृत महोत्सव में गायत्री परिवार के संरक्षण में सयुंक्त सेवा समिति ने केजीएमसी लखनऊ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यहां रक्तदानियों का उत्साह ने रिकॉर्ड बना दिया। षिविर में पहुंचे 700 लोगों ने पंजीयन कराया और 450 से अधिक लोगों ने एक दिन में रक्तदान कर दिया।
मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व विशिष्ठ अतिथि सुलतानपुर सांसद मेनका गांधी, गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ संयोजक केदार प्रसाद दुबे, उत्तर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ सयोजक आशीष सिंह, डॉ. तुलिका चंद्रा विभागाध्यक्ष ट्रांस्फुजन विभाग, लम्भुआ विधायक सीताराम वर्मा, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, डॉ. एके सिंह, डॉ. आरए वर्मा, डॉ रमेश ओझा, डॉ. रवि त्रिपाठी रहे।
शिविर में जनपद सुल्तानपुर की सभी समितियो के साथ अमेठी, रायबरेली, सीतापुर, लखनऊ जिले की गायत्री परिवार की शाखा ने पूर्ण सहयोग किया। कार्यक्रम के मुख्य डॉ सुधाकर सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया। मौके पर त्रिवेणी सिंह, दीपक सिंह, सरदार बलदेव सिंह, रुद्र प्रताप सिंह मदन, नीरव पांडेय, अमर बहादुर सिंह, रितेश रजवाड़ा, रज्जन सिंह, अतुल सिंह, प्रभाकर सक्सेना, गुड्डू सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, हनुमान सिंह, विनोद सिंह, आषीष, प्रमोद, आदित्य आदि रहे। टीम वन डे हंगर स्ट्राइक टीम से निशान्त, अमित, आदर्श, कुलदीप, अनिमेश, शोभित ,आयुष, अमृतांशु आदि व्यवस्था में लगे रहे।
इन समितियों ने किया सहयोग
इस कार्य मे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गायत्री परिवार, रोटरी क्लब , रोटरी क्लब ट्रांसगोमती, अंकुरण फाउंडेशन, घर सुल्तानपुर फाउंडेशन, कुशभवनपुर उत्थान सेवा समिति, अम्बे दल, युथ अग्रहरि ऑर्गनाइजेशन, अपराध निरोधक समिति, जिला सुरक्षा संगठन, काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच, युवा कसौधन, गोमती मित्र मंडल, स्पेशल युवा एन्टी करप्शन, आज़ाद समाज सेवा समिति,, जायवासल युवा मंच, चित्रगुप्त समिति, लायंस क्लब, यूनिक फाउंडेशन, भारत विकास परिषद, स्वामी विवेकानंद युथ क्लब, एमआर टीम आदि रहे।
पढ़ें-सुल्तानपुर: कल राजधानी में रक्तदान कर मनाएंगे अमृत महोत्सव
