हापुड़ : दिनदहाड़े कोर्ट में फायरिंग कर आरोपी को उतारा मौत के घाट, सीसीटीवी में दिखे अपराधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हापुड़, अमृत विचार। यूपी के हापुड़ में अपराधियों ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे डाला। अपराधियों ने जिला कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग कर पेशी पर आये एक आरोपी कि हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची …

हापुड़, अमृत विचार। यूपी के हापुड़ में अपराधियों ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे डाला। अपराधियों ने जिला कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग कर पेशी पर आये एक आरोपी कि हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में कई हमलावर दिखाई दे रहे हैं। हमलावर हाथ में बंदूक लेकर सड़क पर भागते दिखाई दे रहे हैं। हेलमेट लगाकर बाइक पर बैठे हमलावर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस इनकी पहचान करने में लगी है। इस घटना से जिले भर में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: समारोह के समापन पर किया गया विशेष डाक टिकट का अनावरण

संबंधित समाचार