मुरादाबाद: 2017 से लगातार अनुपस्थित शिक्षिका को किया बर्खास्त, बीएसए ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कंपोजिट विद्यालय तहसील, नगर क्षेत्र की सहायक अध्यापिका रेखा रानी 13 मई 2017 से स्कूल से अनुपस्थित चल रहीं थीं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने उनकी सेवा समाप्त करदी है। सेवा समाप्ति के आदेश में कहा गया है कि रेखा रानी की शिक्षण कार्य में रुचि न होने और …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कंपोजिट विद्यालय तहसील, नगर क्षेत्र की सहायक अध्यापिका रेखा रानी 13 मई 2017 से स्कूल से अनुपस्थित चल रहीं थीं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने उनकी सेवा समाप्त करदी है।

सेवा समाप्ति के आदेश में कहा गया है कि रेखा रानी की शिक्षण कार्य में रुचि न होने और विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने पर आरोप पत्र खंड शिक्षाधिकारी नगर क्षेत्र ने 8 नवंबर 2019 को दिया था। जिसमें आपके द्वारा 13 मई 2017 से चार महीने के लिए विदेश यात्रा पर रहने का आवेदन दिया जाना बताया गया था, जिसे उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया था। लेकिन आपने इसके बाद न तो वापसी की कोई सूचना दी और न ही स्कूल आईं। 2020 में खंड शिक्षाधिकारी ने आपको फिर नोटिस भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया।

इसके बाद भी कई नोटिस जो रजिस्ट्री से भेजा गया कोई जवाब नहीं मिला। 28 जुलाई को दैनिक समाचार पत्रों में आखिरी नोटिस प्रकाशित कराकर छह अगस्त तक आपको व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया। इस अंतिम नोटिस व सूचना को भी सहायक अध्यापिका ने नजरअंदाज कर दिया और न तो उपस्थित हुईं और न कोई जवाब दिया। जिसके चलते रेखा रानी की विद्यालय हित को देखते हुए सेवा समाप्त कर पद से बर्खास्त कर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि रेखा रानी की सेवा समाप्त कर इस पद को रिक्त घोषित कर दिया है, जल्द ही दूसरे शिक्षक की तैनाती कर देंगे।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: समारोह के समापन पर किया गया विशेष डाक टिकट का अनावरण

संबंधित समाचार