लखनऊ : रालोद ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी का लिया पक्ष, प्रताड़ित करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ की यह मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ,अमृत विचार। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने नोएडा में महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की पत्नी और अन्य महिलाओं को पूछताछ के बहाने प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुये दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किये जाने की मांग की है। त्यागी ने मंगलवार को यूनीवार्ता से बातचीत में कहा …

लखनऊ,अमृत विचार। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने नोएडा में महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की पत्नी और अन्य महिलाओं को पूछताछ के बहाने प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुये दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किये जाने की मांग की है।

त्यागी ने मंगलवार को यूनीवार्ता से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता श्रीकांत त्यागी ने एक महिला के साथ अभद्रता की है जिसके लिये कानून अपना काम कर रहा है और इस पर उनकी पार्टी को कोई ऐतराज नहीं है मगर श्रीकांत की पत्नी और मामी को पूछताछ के बहाने बेवजह रात भर थाने पर बैठाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाता है।

उन्होने कहा कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण को पुलिस ने जानबूझ कर उछाला। एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिये 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया जैसे वह कोई आतंकवादी हो वहीं गिरफ्तारी पर इनाम बांटा गया जबकि सच्चाई यह है कि श्रीकांत ने आत्मसमर्पण किया था। उन्होने कहा कि श्रीकांत जैसे हजारों लोग भाजपा में अभी भी है जो पार्टी का झंडा और हूटर लगाकर जनता के बीच रौब झाड़ते हैं।

रालोद महासचिव ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किले की प्राचीर से महिलाओं के सम्मान की बात करते है वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की पुलिस महिलाओं को रात भर थाने में बैठा कर उन्हे प्रताड़ित करती है। पार्टी की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की जाये वरना उनकी पार्टी भावी रणनीति बनाने पर विवश होगी।

यह भी पढ़ें –Video: बाबा ने रावण से बात करने का किया दावा, बताया क्या बात हुई…

संबंधित समाचार