बाराबंकी : प्रेमी युगल ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश
अमृत विचार,बाराबंकी। थाना कुर्सी अंतर्गत प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने लखनऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का उपचार जारी है। थाना कुर्सी के मीन नगर बनौगा गांव निवासी एक युवक का गांव की एक नाबालिग किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा …
अमृत विचार,बाराबंकी। थाना कुर्सी अंतर्गत प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने लखनऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का उपचार जारी है। थाना कुर्सी के मीन नगर बनौगा गांव निवासी एक युवक का गांव की एक नाबालिग किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक उनके परिजनों को लग गई।
जिसके बाद परिजनों ने दोनों के मिलने जुड़ने पर पाबंदी लगा दी। परिजनों से नाराज किशोरी ने अपने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर किशोरी के परिजन युवक के घर पर शिकायत करने पहुंचे तो युवक ने भी जहर खा लिया। इस पर परिजनों ने आनन-फानन में किशोरी व युवक को लखनऊ स्थित सेंट मैरी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर दोनों की हालत गंभीर है।
यह भी पढ़ें –उन्नाव: दो दिन पहले हुए एक्सीडेंट में टेंपो चालक की मौत, 150 अज्ञात के खिलाफ FIR,चार गिरफ्तार
