व्यक्तित्व की बदौलत पूर्व पीएम अटल ने दुनिया में सम्मान हासिल किया: सांसद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुराने भाजपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके भाजपाइयों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य वक्ता सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम अटल ने राजनीति में अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से पूरी …

अयोध्या, अमृत विचार। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुराने भाजपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके भाजपाइयों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य वक्ता सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम अटल ने राजनीति में अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से पूरी दुनिया में सम्मान हासिल किया। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कि अटल जी का व्यक्तित्व इतना आकर्षक था कि विपक्षी भी उनकी तारीफ किया करते थे। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अटल जी के द्वारा कहा गया कथन आज भी राजनेताओं को प्रेरणा प्रदान करता है।

पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि अटल जी एक प्रखर राजनेता व ओजस्वी वक्ता थे। पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि अटल जी पुण्य तिथि पर हम उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने बताया कि अंतिम व्यक्ति के उत्थान की जिस परिकल्पना को उन्होने आगे बढ़ाया था उसे हम निरंतर गति प्रदान करेंगे। इस अवसर पर राघवेंद्र पांडेय, गिरीश पांडेय डिप्पुल, तिलकराम मौर्य, अशोका द्विवेदी, मंजू गुप्ता, शैलेन्दर कोरी व बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें –मुरादाबाद: टोल प्लाजा पर किसान नेताओं की दबंगई, टोल कर्मियों से भिड़े…मैनेजर को दीं गालियां

संबंधित समाचार