मुरादाबाद : बिना रजिस्ट्रेशन चल रही फर्जी पैथोलॉजी सील, मेट्रो डायग्नोस्टिक सेंटर पर डिप्टी सीएमओ ने की कार्रवाई
अमृत विचार, मुरादाबाद। जिले में फर्जी पैथालॉजी और क्लीनिक संचालकों के खिलाफ चिकित्साधिकारी सख्ती दिखा रहे हैं। मंगलवार को पाकबड़ा में बिना पंजीकरण फर्जी तरीके से संचालित मेट्रो डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच में कोई कागजात अवैध संचालन पाए जाने पर डिप्टी सीएमओ डा. संजीव बेलवाल ने उसे सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि …
अमृत विचार, मुरादाबाद। जिले में फर्जी पैथालॉजी और क्लीनिक संचालकों के खिलाफ चिकित्साधिकारी सख्ती दिखा रहे हैं। मंगलवार को पाकबड़ा में बिना पंजीकरण फर्जी तरीके से संचालित मेट्रो डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच में कोई कागजात अवैध संचालन पाए जाने पर डिप्टी सीएमओ डा. संजीव बेलवाल ने उसे सील कर दिया।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जांच के दौरान संचालक मोहम्मद फिरोज आलम निवासी आजाद नगर कोई कागजात नहीं दिखा पाए। अवैध रूप से संचालित इस पैथोलॉजी में आमजन की फर्जी रिपोर्ट तैयार की जा रही थी। मौके पर फातिमा उम्र 31 और चार वर्ष के मोहम्मद युनूस की पैथालॉजी जांच रिपोर्ट भी पकड़ी गई।
डिप्टी सीएमओ डा. बेलवाल ने बताया कि पैथालॉजी संचालक फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाई करने के लिए पाकबड़ा थाने के प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दे दी है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : फ्री टोल की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मूंढापांडे में काटा बवाल, दी चेतावनी
