बहराइच : अपर निदेशक स्वास्थ्य के निरीक्षण में बंद मिला इमरजेंसी कक्ष, खामियों के खिलाफ दिया निर्देश
विशेश्वरगंज /बहराइच, अमृत विचार । सीएचसी का मंगलवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ अनिल मिश्रा ने मंगलवार सुबह 9:05 मिनट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज का औचक निरीक्षण किया। अपर निदेशक स्वास्थ्य करीब 45 मिनट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी कक्ष बंद मिला। …
विशेश्वरगंज /बहराइच, अमृत विचार । सीएचसी का मंगलवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ अनिल मिश्रा ने मंगलवार सुबह 9:05 मिनट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज का औचक निरीक्षण किया।
अपर निदेशक स्वास्थ्य करीब 45 मिनट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी कक्ष बंद मिला। कोल्ड चैन, दवा वितरण कक्ष, डिलीवरी सेंटर व शौचालय का निरीक्षण किया। शौचालय काफी गंदा पाया गया। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हैं सफाई बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में चीफ फार्मासिस्ट अरुण चंद शुक्ला मौके पर मौजूद मिले। उनसे अधीक्षक धीरेंद्र तिवारी के विषय में पूछा तो शुक्ला ने बताया कि उनका मंगलवार छुट्टी का दिन है। इसलिए वह सीएचसी में नहीं हैं।
एडी के निरीक्षण में कई स्टाफ के कई कर्मचारी नदारद रहे, लेकिन निरीक्षण के दौरान ही स्वास्थ्य विभाग के ज्यादातर कर्मचारी पहुंच गए और उनसे मुलाकात की। इस दौरान एडी ने कहा कि सभी कर्मचारी समय डालकर अपना हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में करें। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ स्पष्टीकरण की कार्यवाही करते हुए साफ सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –Ukraine: क्रीमिया में गोला बारुद भंडारण स्थल पर लगी आग, दो झुलसे
