अयोध्या: कालिका हवेली मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित वकीलों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कालिका हवेली पर वकीलों की पिटाई मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तार न होने से आक्रोशित साथी अधिवक्ताओं ने रोड जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया लेकिन अधिवक्ताओं ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया …

अयोध्या। कालिका हवेली पर वकीलों की पिटाई मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तार न होने से आक्रोशित साथी अधिवक्ताओं ने रोड जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया लेकिन अधिवक्ताओं ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

वकीलों से मारपीट करने वाले कालिका हवेली के मैनेजर व कर्मचारियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता कचेहरी परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे, पर उनकी नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने रोडजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए, आनन-फानन में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित वकीलों को समझाने का प्रयास किया।

लेकिन, अधिवक्ता केवल अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे, इस दौरान पुलिस और अधिवक्तओं के बीच कहासुनी भी शुरू हो गई। अधिवक्ताओं की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक चले मान-मनौव्वल के बाद अधिवक्ताओं ने जल्द से जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तार न किए जाने की दशा में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की चेतावनी देकर अपना प्रदर्शन रोक दिया।

फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा व मंत्री सूर्य नारायण सिंह ने कालिका हवेली में खाना खाने गए अधिवक्ताओं की बर्बरता पूर्वक पिटाई करने के मामले में कालिका हवेली के पांच कर्मचारियों व एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट लिखाई गई है।

इस मामले में दो दिन बीत जाने के बाद भी अब तक अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं सकी है। उन्होंने कहा कि जब तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक उनका आक्रोश शांत होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि अभियुक्तों की गिरफ्तारी न हुई तो 17 अगस्त को राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-काशीपुर: दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता के घर समझौते का दबाव बनाने जा रहा था

संबंधित समाचार