बहराइच : खाद्य विभाग की जांच में 40 में 11 नमूने हुए फेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। खाद्य विभाग की वैन द्वारा शहर में संचालित दुकानों से मंगलवार को नमूना लिया गया। 40 में 11 नमूना फेल हो गया। इस पर दुकानदारों से जवाब मांगा गया है। खाद्य विभाग की इस कार्यवाई से हड़कंप मचा रहा। खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को …

अमृत विचार, बहराइच। खाद्य विभाग की वैन द्वारा शहर में संचालित दुकानों से मंगलवार को नमूना लिया गया। 40 में 11 नमूना फेल हो गया। इस पर दुकानदारों से जवाब मांगा गया है। खाद्य विभाग की इस कार्यवाई से हड़कंप मचा रहा।

खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को शहर में संचालित दुकानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि डोम 24 वैन द्वारा दुकान पर जाकर कालीमिर्च, सौंफ, जीरा समेत अन्य पदार्थों का नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि कुल 40 नमूने लिए गए। इनमें 11 नमूने फेल हो गया। इस पर संबंधित दुकानदारों से जवाब मांगा गया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि जांच वैन द्वारा शनिवार तक अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वैन द्वारा होटल पर बन खानपान के तेल की भी जांच बुधवार से शुरू की जायेगी। जिसमें एक तेल को जितने बार प्रयोग करते हैं तो क्या वह प्रयोग करने लायक है या नहीं। जांच को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें –ब्रेकिंग- हल्द्वानी: एमबीपीजी महाविद्यालय में चलीं गोलियां, तलवार से छात्र के चेहरे पर वार…देखें वीडियो

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज