अखिलेश यादव ने सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को दिया लैपटॉप
लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज मंगलवार को सीबीएसई परीक्षा में 10वीं एवं 12वीं में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सूबे की दो छात्राओं से मुलकात की। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने दोनों छात्राओं को लैपटाप देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बता दें कि दोनों …
लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज मंगलवार को सीबीएसई परीक्षा में 10वीं एवं 12वीं में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सूबे की दो छात्राओं से मुलकात की। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने दोनों छात्राओं को लैपटाप देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बता दें कि दोनों छात्राओं प्रियांसी देशवाल एवं दीपा नामदेव से अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में भेंट की।
उल्लेखनीय है कि प्रियांशी देशवाल गांव बधेव को सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में पूर्णांक 500 में 498 अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि दीपा नामदेव जिला शामली को सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 500 में 500 अंक मिले हैं। प्रियांशी के साथ उनके पिता अमित कुमार देशवाल तथा भाई गविश देशवाल और दीपा नामदेव के साथ उनके पिता पुष्पेन्द्र कुमार नामदेव मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो0 सुधीर पंवार एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी की उपस्थिति रहे।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- लाल किले से किया गया वादा पूरा होना जरूरी
