फर्रुखाबाद : 19 अगस्त से शुरू हो रही है अग्निवीर भर्ती, इंतजाम में जुटा प्रशासन
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। देश भर में हुए विरोध के बाद अब अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसी कड़ी में यूपी के फर्रुखाबाद जिले में अग्निवीर भर्ती 19 अगस्त से शुरू हो रही है। इसको लेकर सैन्य अफसरों के साथ प्रशासन इंतजाम करने में जुटा है। मिली जानकारी …
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। देश भर में हुए विरोध के बाद अब अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसी कड़ी में यूपी के फर्रुखाबाद जिले में अग्निवीर भर्ती 19 अगस्त से शुरू हो रही है। इसको लेकर सैन्य अफसरों के साथ प्रशासन इंतजाम करने में जुटा है। मिली जानकारी के अनुसार भर्ती के लिए सुबह 5.30 बजे से रेस शुरू होगी। जिसमे 12 जिलों के अभ्यर्थी अलग-अलग दिनों में हिस्सा लेंगे।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अग्निवीर भर्ती की तैयारियों पर हुई बैठक में समुचित व्यवस्था को लेकर अफसरों को दिशा निर्देश दिए गए। प्रशासन के जिन अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में जिम्मेदारी दी गयी है उनके भी ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित कर दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही आने पर अफसरों को निलंबित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें –लखनऊ : मदद के बहाने किराना व्यापारी ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म…जानें पूरा मामला
