लखनऊ : बिना सीएम की अनुमति नहीं होंगे तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में अब तबादलों को लेकर नया आदेश जारी हो गया है। इस आदेश के मुताबिक अब बिना सीएम योगी की अनुमति के अनुसेवक से लेकर अफसरों तक के तबादले नहीं किये जा सकेंगे। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार को कार्मिक विभाग के इस शासनादेश जारी कर दिया है। इसमें …

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में अब तबादलों को लेकर नया आदेश जारी हो गया है। इस आदेश के मुताबिक अब बिना सीएम योगी की अनुमति के अनुसेवक से लेकर अफसरों तक के तबादले नहीं किये जा सकेंगे।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार को कार्मिक विभाग के इस शासनादेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि 15 जून को सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले को लेकर नीति जारी की गई थी। इसमें विभागाध्यक्षों को मंत्री की अनुमति से 30 जून तक तबादले का अधिकार दिया गया था। यह समय सीमा समाप्त हो गई है।

स्थानांतरण सत्र समाप्त होने के बाद समूह ‘क’, ‘ख’, ‘ग’ व ‘घ’ के कार्मिकों के सभी प्रकार के स्थानांतरण के लिए मुख्यमंत्री से अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : नौ माह की बेटी लापता, सोशल मीडिया पर ढूंढ रही पुलिस… जानें पूरा मामला 

संबंधित समाचार