बुलंदशहर : दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर 30 लाख की चोरी
गुलावठी/ बुलंदशहर, अमृत विचार। नगर के एक मोहल्ला में दिन दहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 30 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त पीड़ित परिवार स्वतंत्रता दिवस पर एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। मोहल्ला आदर्श नगर श्यौदत्त में राकेश फौजी का …
गुलावठी/ बुलंदशहर, अमृत विचार। नगर के एक मोहल्ला में दिन दहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 30 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त पीड़ित परिवार स्वतंत्रता दिवस पर एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था।
मोहल्ला आदर्श नगर श्यौदत्त में राकेश फौजी का मकान है। राकेश व उसकी पत्नी अनीता की मौत हो चुकी है और फिलहाल उनके मकान में बेटी शिवानी और उसके पति कपिल कुमार रहते हैं। पुलिस को शिकायत देकर कपिल कुमार ने बताया कि वह नोएडा की निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। जबकि उनकी पत्नी सिकंदराबाद के एक कॉलेज से डीफार्मा कर रही है।
मंगलवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह दोनों सुबह करीब नौ बजे घर का ताला लगाकर निकले थे। इसके बाद अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखी दो अलमारियों में रखे करीब 30 तोले सोने के जेवर, एक लाख की नकदी, एक किलो चांदी के जेवर समेत लाखों का अन्य सामान चोरी कर लिया।
दोपहर करीब दो बजे जब वह घर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि दो सोने की चेन, तीन सोने के सेट, एक मोती का हार, सोने की अंगूठी, नाक की लोंग समेत लाखों का अन्य सामान गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई में जुट गयी है।
यह भी पढ़ें –आजमगढ़ : लेखपाल से अभद्रता में 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज
