चाणक्य नीति: ऐसे लोगों के पास नहीं टिकता है पैसा, धनवान भी हो जाता है कंगाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और परम ज्ञानी थे। उन्होंने अपनी नीतियों की बदौलत ही चंद्रगुप्त मौर्य जैसे साधारण व्यक्ति को मगध का सम्राट बना दिया था। आचार्य ने धर्म को धन से बड़ा बताया है। चाणक्य कहते हैं कि अच्छा जीवन जीने के लिए धन बहुत आवश्यक है। मां …

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और परम ज्ञानी थे। उन्होंने अपनी नीतियों की बदौलत ही चंद्रगुप्त मौर्य जैसे साधारण व्यक्ति को मगध का सम्राट बना दिया था। आचार्य ने धर्म को धन से बड़ा बताया है।

चाणक्य कहते हैं कि अच्छा जीवन जीने के लिए धन बहुत आवश्यक है। मां लक्ष्मी धन के साथ सुख-समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। धन की देवी लक्ष्मी उसी पर प्रसन्न होती है जो नियम कायदों का पालन करता है। धन आने पर कुछ बातों का जरुर ध्यान दें नहीं तो धनवान व्यक्ति भी कंगाल की तगार पर पहुंच जाता है।

पैसे का धमंड
व्यक्ति पैसा कमाने के लिए जीतोड़ मेहनत करता है। न जाने कौन-कौन सी दुखों का दरिया पार कर धन अर्जित करता है। लेकिन जब उसके पास पैसा आ जाता है तो वो अपने बुरे दिन भूल जाता है। ऐसा करने पर लाख कोशिशों के बाद कमाया धन नष्ट हो जाता है।

चाणक्य के अनुसार पैसों का घमंड न सिर्फ मां लक्ष्मी को नाराज करता है बल्कि अच्छे रिश्तों में भी दरार पैदा कर देता है। अहंकार व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट कर देता है और सारा धन का नाश हो जाता है।

बेहिसाब खर्च
आचार्य कहते हैं कि बेहिसाब खर्च करने वालों के घर मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। धन कमाया तो खर्च जरूर होगा लेकिन अनावश्यक खर्चा करने पर धन लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। जो पैसों की कद्र नहीं करता उसके हाथ में कभी पैसा नहीं टिकता,और वो कर्ज का भागीदार बन जाता है, क्योंकि ऐसे व्यक्ति के पास मां लक्ष्मी लौटकर नहीं आती।

लालच
वे कहते हैं कि इंसान की सबसे बुरी आदत है लालच। धन के मामले में लालच व्यक्ति को कहीं का नहीं छोड़ता। बिना मेहनत के कमाया धन ज्यादा दिन तक नहीं टिकता, ऐसा पैसा व्यक्ति को पलभर की खुशी तो देगा लेकिन भविष्य में यहीं धन दुख का कारण बन जाएगा। लक्ष्मी को बहुत चंचल माना है, पैसों का सही उपयोग और सही तरीके से कमाई सदा साथ देती है। वहीं लालच करने वालों को लक्ष्मीजी की कृपा नहीं मिलती है।

ये भी पढ़ें- चाणक्य नीति: रिश्तों को बचाने के लिए इन विशेष बातों का जरूर रखें ध्यान

संबंधित समाचार